Rudrapur News: बरा विद्युत उपकेंद्र में चोरी, अज्ञात पर केस दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 12 -- Rudrapur News: किच्छा। बरा विद्युत उपकेंद्र में चोरों ने विभागीय सामग्री चुरा ली। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना पुलभट्टा अंतर्गत बरा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ओमकार कौशिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो जुलाई की रात चोरों ने एक हजार मीटर एबी केबिल व दस कुंतल कंडक्टर स्क्रैप चुरा लिया। घटना की रात बिजली घर में एसएसओ बिसम्बर दयाल की ड्यूटी थी। 11 जुलाई को सामान की गणना करने के बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई। थाना पुलभट्टा के एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.