Rudrapur News: बरा में मेडिकल स्टोर से नशे के 9480 कैप्सूल बरामद
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम बरा में एसओटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने स्टोर से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित दवा के 9480 कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) ने पुलभट्टा पुलिस के साथ ग्राम बरा स्थित भूमिका मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान स्टोर से नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित अंग्रेजी दवा के 9,480 कैप्सूल बरामद किए गए। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक ग्राम बरा निवासी मोहन स्वरूप पुत्र चंद्रसेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलभट्टा थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.