रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: खटीमा। डायनेस्टी पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्राइमरी एवं जूनियर सेक्शन के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस डे आयोजित किया गया। बच्चों ने पढ़ाई से अलग खेल, योग, विज्ञान प्रयोग और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेकर खूब आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने लूडो, कैरम, क्राफ्ट, जूडो, बॉक्सिंग, वाटर फन और योग समेत अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र चन्द्र भट्ट ने बताया कि बैगलेस डे का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन का अवसर देना और विद्यालय से उनका जुड़ाव बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: द्वारिका मेमोरियल एकेडमी में बैगलेस डे पर कई कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...