Rudrapur News: बच्चों को दी पॉस्को एक्ट, गुड टच-बैड टच की जानकारी
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। महिला कल्याण विभाग के समन्वय से अमन संस्था की ओर से ग्लोबल नेटवर्क फॉर चिल्ड्रेन पार्टिसिपेशन (जीएनसीपी) के अंतर्गत गुरुवार को बाल संप्रेक्षण गृह रुद्रपुर में जिला स्तरीय हितधारकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योम जैन ने की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योम जैन ने बच्चों को उनके अधिकारों, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए। बैठक में अमन संस्था के डायरेक्टर रघु दत्त तिवारी, बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला और उमेश, बाल विकास परियोजना अधिकारी रुद्रपुर ग्रामीण हेमा कांडपाल, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी कविता बडोला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.