Rudrapur News: बग्घा 54 गांव में बाघिन की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। सुरई रेंज के जंगल से सटे बग्घा 54 गांव में बुधवार को बाघिन के पहुंचने से हड़कंप मच गया। छठ घाट मंदिर के पास बने तालाब में पानी पीने आई बाघिन को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पानी पीने के बाद बाघिन कुछ देर मुख्य मार्ग पर भी घूमती रही। करीब आधे घंटे बाद वह वापस जंगल की ओर चली गई। सतपुड़ा-बग्घा 54 के उप प्रधान हेमंत सिंह कन्याल ने बताया कि बाघिन के अचानक गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि बाघिन छठ घाट मंदिर के पास तालाब में पानी पीने आई थी और करीब आधे घंटे तक सड़क पर घूमने के बाद जंगल की ओर चली गई। उनके अनुसार, इससे पहले भी गांव में बाघ कई लोगों पर झपट चुका है। ऐसे में ग्रामीण वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बाघिन के गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.