रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गन्ने की बगास सप्लाई करने के बाद 45.85 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए रुद्रपुर निवासी कारोबारी ने लखनऊ निवासी एक परिवार समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की है। कारोबारी का आरोप है कि पुलिस को शिकायती पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुलसुंगा स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी अरिकेश ठाकुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह मैसर्स अरिकेश सर्विसेज फर्म के जरिए गन्ने की बगास का कारोबार करते हैं। वर्ष 2023 में किच्छा निवासी बृजेश प्रताप चंद उनके कार्यालय आए और लखनऊ के जानकी विहार निवासी सिसोदिया परिवार से मुलाकात कराई।...