Rudrapur News: बंडिया गांव में गुलदार की चहलकदमी से दहशत
रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: खटीमा। बंडिया गांव में घर के बाहर गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मंगलवार देर रात परगट सिंह के घर के बाहर गुलदार घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। आबादी क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही से लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रात और तड़के सुबह लोग अक्सर जरूरी काम से घरों से बाहर निकलते हैं। ऐसे में गुलदार की चहलकदमी से लोगों और उनके बच्चों की सुरक्षा को लेकर अनहोनी की आशंका बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार की निगरानी और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.