रुद्रपुर, अगस्त 31 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने चेतावनी दी कि आपत्ति लगाए गए वोट यदि परिवार के सदस्यों के फोटो का मिलान किए बिना काटे गए तो वह अनिश्चितकालीन तंबू लगाकर धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने तहसीलदार से मतदाता सूची में दर्ज आपत्तियों की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्याधारित जांच कराने की मांग की। सोमवार को विधायक बेहड़ कांग्रेसियों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे और तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति मतदाता के मताधिकार में निहित है। इसलिए प्रत्येक आपत्ति का जमीनी स्तर पर सत्यापन कराया जाना जरूरी है। बेहड़ ने कहा कि आपत्तिकर्ताओं से उनके दावों के समर्थन में आवश्यक प्रमाण लिए जाएं और पूरी प्रक्रिया तथ्यों एवं प्रमाणों के आधार पर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि जि...