रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। डिवाइन पार्क फेस-टू स्थित उत्तरांचल इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री से इनवर्टर, बैटरी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को ओमेक्स रिवेरा निवासी भव्य गर्ग ने तहरीर में बताया कि डिवाइन पार्क फेस-टू में उत्तरांचल इंटरप्राइजेज नाम से उनकी फैक्ट्री है। 22 अगस्त की रात वह फैक्ट्री बंद कर चले गए थे। 24 अगस्त की सुबह जब फैक्ट्री पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...