Rudrapur News: फुटबॉल प्रतियोगिता में नेपाल ने बनबसा को 2-0 से हराया
रुद्रपुर, अक्टूबर 19 -- Rudrapur News: खटीमा। देवसिंह पोखरिया की स्मृति में शारदा स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में नेपाल ने बनबसा को 2-0 से हराया। मैच के 48वें मिनट में नेपाल के निर्दोष ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 60वें मिनट में नेपाल के एक अन्य खिलाड़ी ने दूसरा गोल दागा। निर्धारित समय तक बनबसा की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुटरी नरेंद्र बिष्ट और ग्राम प्रधान नदन्ना पूरन जोशी रहे। आंखों देखा हाल प्रेम सिंह पोखरिया ने सुनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.