Rudrapur News: फिजीशियन समेत तीन विशेषज्ञ चिकित्साधिकारियों ने किया कार्यभार ग्रहण
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- Rudrapur News: सितारगंज। सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में पहली बार स्थायी फिजीशियन की तैनाती हुई है। खटीमा में तैनात फिजीशियन डॉ. असद अब्बास सिद्धीकी के स्थानांतरण आदेश में संशोधन कर उन्हें सितारगंज उप जिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले डॉ. सिद्धीकी खटीमा में तैनाती के दौरान सप्ताह में दो दिन सितारगंज में सेवाएं देते थे। उनकी स्थायी तैनाती से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उप जिला चिकित्सालय में पहली बार नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना की भी तैनाती हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.