रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घर पर फायरिंग और तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बाल अपराधी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और घटना से जुड़े तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी निवासी कृष सिंह पुत्र जितेंद्र प्रसाद ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर बताया था कि पड़ोसी सोनू राठौर उर्फ जूड़ी उसे लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि 16 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे सोनू अपने साथियों अनुज उर्फ मुदिया, सोहेल, सोनू राठौर उर्फ मिथुन, सुमित बंगाली, यश और अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिलों से उसके घर पहुंचा और ज...