रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: गदरपुर। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अमृता शर्मा का घेराव कर प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग उठाई। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धान खरीद केंद्र समय पर शुरू नहीं होने से किसानों की तैयार फसल खेतों में ही रह गई। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि किसान एक एकड़ में फसल तैयार करने पर करीब 25 हजार रुपये खर्च करता है, जबकि प्रस्तावित 6,750 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा नुकसान की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ओलावृष्टि से बर्बाद हुए क...