Rudrapur News: फर्जी वसीयत के आरोप में चकबंदी अफसरों समेत सात पर केस
रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फर्जी वसीयत तैयार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति और मुआवजा हड़पने के आरोप में सात नामजद आरोपियों के साथ वर्ष 2005-06 के दौरान किच्छा चकबंदी कार्यालय एवं न्यायालय में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सिरसा फार्म, बहेड़ी निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, किच्छा के समक्ष दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की न्यायिक सेवाओं में कार्यरत रहे और वरिष्ठ निबंधक, उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायिक दायित्वों के कारण वह अपने पिता की बहेड़ी और किच्छा स्थित कृषि, आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की देखभाल अपने छोटे भाई यक्षेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.