रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। क्षेत्र की एक युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम करने और उसके रिश्तेदारों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर दिनेशपुर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलपुरी संख्या-1 निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी असली इंस्टाग्राम प्रोफाइल से फोटो डाउनलोड कर उसके नाम से फर्जी आईडी बना ली। आरोप है कि आरोपी इस फर्जी आईडी के जरिए उसके रिश्तेदारों और परिचितों को संदेश भेजकर रुपये मांग रहा है, जिससे परिवार और परिचितों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद से उसे लगातार अनजान लोगों के फोन आ रहे हैं। कई...