Rudrapur News: फर्जी आधार कार्ड से जमानत लेने पर मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। फर्जी आधार कार्ड से जमानत लेने के मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस के लिपिक की तहरीर पर थाना पंतनगर में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस के लिपिक चंद्र सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 10 अगस्त को एनडीपीएस के आरोपी मोहम्मद हाशिम निवासी कुंडा के अधिवक्ता रजा ने जमानत के कागजात पेश किए। इसमें एक जमानती सलीम खां निवासी भवाली नैनीताल का आधार कार्ड पेश किया गया था। वहीं जब पड़ताल की गई तो आरोपी द्वारा एक ही आधार कार्ड नंबर के दो फर्जी आधार बनाए पाए गए। दोनों ही आधार में नाम और पता अलग-अलग अंकित था। वहीं इसी आधार कार्ड से 13 मई को नौशाद उर्फ सुल्ला निवासी जसपुर की भी जमानत दी गई थी। इससे साफ है कि आरोपी ने न्यायालय को गुमराह किया और आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.