Rudrapur News: फर्जी आईडी से रोडवेज बस में सफर करने वाले युवक पर केस
रुद्रपुर, सितम्बर 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। खटीमा से रुद्रपुर आ रही रोडवेज बस में खुद को आरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर सफर कर रहे एक युवक को शनिवार को पकड़ा गया था। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से विभिन्न विभागों और पूर्व सैनिक बोर्ड समेत 14 फर्जी पहचान पत्र और एक शस्त्र लाइसेंस बरामद हुआ था। परिवहन निगम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक महाप्रबंधक परिवहन निगम रुद्रपुर मधुसूदन मिश्रा ने बताया कि 26 सितंबर को रुद्रपुर डिपो की बस के चालक कौशल कुमार ड्यूटी पर थे। बस खटीमा पहुंची तो एक यात्री रुद्रपुर जाने के लिए सवार हुआ। परिचालक के टिकट लेने के लिए कहे जाने पर यात्री ने खुद को पिथौरागढ़ आरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताते हुए पहचान पत्र दिखाया। पहचान पत्र को लेकर परिचालक को संदेह हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.