रुद्रपुर, नवम्बर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस ने इन दिनों वांछित एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य बताया कि वारंटियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थी। जिसके बाद चारुबेटा गांव निवासी महेंदी हसन को मारपीट के मामले में, भगचुरी निवासी कमल सिंह एवं जसारी गांव के राजेंद्र सिंह को चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। वह लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। तीनों आरोपितों...