Rudrapur News: फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। एनआई एक्ट के एक मामले में आरोपी लंबे समय से फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद फरार आरोपी के घर में कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। वर्ष 2021 में लक्ष्मण सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर ने रुद्रपुर के प्रीत विहार निवासी अरविंद शर्मा के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत अदालत में याचिका दायर की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। अदालत ने कई बार पेशी का आदेश दिया और कोर्ट में पेश न होने पर गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया। तमाम दबिश के बाद भी आरोपी के पकड़ में न आने पर पुलिस ने कोर्ट में आरोपी के घर की कुर्की के लिए आवेदन किया था। कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलने के बाद बुधवार को पुलिस टीम ने मुनादी करते हुए आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस ने साफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.