Rudrapur News: फरारी काट रहे आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
रुद्रपुर, सितम्बर 29 -- Rudrapur News: किच्छा। फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ कुर्की का नोटिस चस्पा किया। एसआई दीपक जोशी ने बताया कि पंजाबी मोहल्ला वार्ड 16 निवासी अनस खान पुत्र रहीस खान पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की संगीन धाराओं में आरोपी है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा है। आरोपी के लगातार फरार रहने पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने सोमवार शाम आरोपी के घर और सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी करवाकर उद्घोषणा पत्र चस्पा किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति फरार आरोपी को शरण देगा या उसे छिपाने में मदद करेगा, उसके खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.