Rudrapur News: प्लॉट के नाम पर 5.20 लाख का भुगतान लिया
रुद्रपुर, अक्टूबर 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। प्लॉट दिखाकर रकम हड़पने और पहले बिक चुके प्लॉट को दोबारा बेचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पूर्व में भी जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस को दी तहरीर में भदईपुरा निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि वर्ष 2021 में वह अलस्का ग्रीन के कार्यालय गई थीं। यहां उन्होंने रामेश्वरपुर गांव में एक आवासीय प्लॉट बुक कराया था। इसके एवज में 5.20 लाख रुपये का भुगतान भी किया था। आरोप है कि दो अप्रैल को वह बकाया 10 हजार रुपये जमा करने के लिए अपने पति के साथ बिल्डर सतपाल यादव के पास गईं। भुगतान लेने के बाद भी बिल्डर ने रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने जब 5.20 लाख रुपये वापस मांगे तो वह टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.