रुद्रपुर, अगस्त 24 -- Rudrapur News: खटीमा। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर रामलीला कमेटी के वार्षिक चुनाव रविवार को शिव मंदिर के सभागार में हुए। चुनाव से पहले पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रेम प्रकाश जोशी को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया। खिलेश पांडेय को सचिव और भुवन चंद्र जोशी कोषाध्यक्ष बनाया गया। खगेन्द्र सिंह बिष्ट और आनंद सामंत को उपाध्यक्ष, सावित्री बुंग्ला को महिला उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह बिष्ट को उप सचिव, संजय भट्ट को उप कोषाध्यक्ष और श्याम तिवारी को निर्देशक चुना गया। बैठक में संरक्षक हरगोविंद कन्याल, ईश्वरी दत्त कोटिया, जगदीश पांडेय, हरीश चंद्र जोशी, शांति पांडेय, हरीश शर्मा, गिरीश पांडेय, नरसिंह कुंवर, विनोद जोशी, राजकुमार पांडेय, गणेश ल...