Rudrapur News: प्रीत विहार के 30 परिवार वर्षों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला स्थित प्रीत विहार कॉलोनी के करीब 30 परिवार वर्षों से बिजली कनेक्शन के अभाव में अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शीघ्र बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है। वार्ड नंबर-25 स्थित शनि मंदिर के निकट प्रीत विहार कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद आज तक उनके घरों में बिजली कनेक्शन नहीं लगाए गए हैं। इससे उन्हें रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी के कई मकान वर्ष 2012 में बन गए थे, लेकिन आज तक उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका। उनका कहना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.