रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस लाइन रुद्रपुर में सोमवार को तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतरजनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम नितिन सिंह भदौरिया रहे। एसएसपी अजय गणपति ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में शामिल टीमों ने अपने-अपने ध्वज के साथ मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मेजबान ऊधमसिंह नगर के टीम कप्तान कांस्टेबल अमन दुगताल ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। इसके बाद आयोजन समिति के सचिव के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों और वाहिनियों ...