रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- भुगतान विवाद और धोखाधड़ी के आरोप Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। दिल्ली की कंपनी के प्रतिनिधि ने एक प्राइवेट कंपनी के निदेशक पर 5.56 करोड़ रुपये का भुगतान रोकने, धोखाधड़ी करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रतिनिधि ने आरोपी कंपनी के निदेशकों और मुख्य वित्तीय अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। मै. शिव शक्ति ट्रेडर्स, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, दिल्ली के अधिकृत प्रतिनिधि राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी मक्का सहित कृषि उत्पादों के व्यापार और सप्लाई का काम करती है। उनकी कंपनी ने एक प्राइवेट कंपनी को माल सप्लाई किया था। इस पर कंपनी के प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों ने जल्द भुगतान करने और और माल की मांग का भरोसा दिलाया। 16 फरवरी को मै. शिव शक्ति ट्रेडर्स ने 5.13 करोड़ रुपये का ब...