Rudrapur News: प्रभारी मंत्री बत्रा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रुद्रपुर, जुलाई 15 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने मंगलवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सुंदरपुर में विधायक निधि और क्षेत्र पंचायत निधि से करीब 60 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे। लोकार्पित एवं शिलान्यास किए गए कार्यों में आनंदखेड़ा में भंडारा हॉल का निर्माण, सुंदरपुर में दो सीसी मार्ग, मुकरदपुर और जाफरपुर के श्मशान घाटों का सौंदर्यीकरण, विजयनगर में मंदिर का सौंदर्यीकरण और छतरपुर में सीसी मार्ग का निर्माण शामिल है। हरेला पर्व के अवसर पर प्रभारी मंत्री और विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में 5.52 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.