रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म, संवाददाता। ग्राम पंचायत तिलियापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तिलियापुर निवासी विक्रांत सिंह का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयनित लाभार्थियों की ऑनलाइन सूची जारी करने से पहले ग्राम पंचायत में न तो सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई और न ही आवेदकों की सूची का खुला सत्यापन कराया गया। उनका कहना है कि चयन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के विपरीत अपनाई गई और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि 53 लाभार्थियों की सूची में ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनके पास पहले से पक्का मकान है। शिकायतकर्ता ने सू...