Rudrapur News: प्रतिरक्षण कार्यक्रम को मजबूत बनाने को एएनएम को दिया प्रशिक्षण
रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 12 अक्तूबर से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को एचएमआईएस, जननी, यू-विन सहित विभिन्न डिजिटल पोर्टल और एप्लीकेशन के संचालन की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य टीकाकरण संबंधी आंकड़ों की सटीक प्रविष्टि, वैक्सीन के स्टॉक का बेहतर प्रबंधन और लाभार्थियों की नियमित निगरानी करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि प्रतिरक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे टीकाकरण की प्रक्रिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.