Rudrapur News: प्रताप मार्केट गुड़ मंडी में 25 दिन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के प्रताप मार्केट स्थित गुड़ मंडी में पिछले 25 दिनों से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर स्वच्छ पानी बर्बाद हो रहा है। सड़क पर पानी भरने से कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे व्यापारियों, मजदूरों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने बुधवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द पाइप लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे पानी की बर्बादी के साथ ही सड़क पर जलभराव हो रहा है। कीचड़ और फिसलन के कारण हादसे का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में विभाग को कई बार मौखिक और लिखित रूप से शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत के लिए कोई टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.