रुद्रपुर, अक्टूबर 28 -- Rudrapur News: खटीमा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की पुष्टि डुबने से हुई है। मंगलवार देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बच्ची का शव परिजन खटीमा के आए और देर रात ही गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।बताते चले कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बरखेड़ा में विवाह समारोह में शामिल होने गई खटीमा निवासी ढाई वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।सोमवार देर रात बच्ची का शव बरखेड़ा में घर के आसपास स्थित तालाब में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, खटीमा के इस्लामनगर निवासी मोहम्मद शावान 25 अक्टूबर को अपनी पत्नी और ढाई वर्षीय बेटी अनाविया के साथ पीलीभीत के बरखेड़ा ...