Rudrapur News: पॉक्सो एक्ट पर न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को किया जागरूक
रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को बाल सुरक्षा और कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों और लैंगिक अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों को किसी भी तरह के शोषण के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी विश्वसनीय अभिभावक या शिक्षक को देनी चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: गुड टच व बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.