Rudrapur News: पैक्स सचिव, कर्मचारी संयुक्त संगठन की हड़ताल जारी
रुद्रपुर, अक्टूबर 8 -- Rudrapur News: सितारगंज। पैक्स सचिव, कर्मचारी सयुक्त संगठन का क्रमिक धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। हड़ताल से खाद का संकट पैदा हो गया है। प्रदेश में 1600 करोड़ से अधिक की धनराशि मिनी बैंकों में जमा है। अधिकांश स्थानों में कोई अन्य बैंक नहीं है। इस कारण किसानों की मिनी बैंक से निकासी प्रभावित हो गई है। वर्तमान में रबी फसल के अंतर्गत गेहूं, मटर, सरसों, जौ, चना, मसूर, अलसी, सूरजमुखी, आलू, प्याज, धनिया, लहसुन, गन्ना आदि की बुवाई का समय है। हड़ताल के कारण किसानों को बुवाई के लिए खाद नहीं मिल पा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता विभाग में उनको कार्य करते हुए 20 वर्षों से अधिक हो गया है, साथ ही कुछ कर्मचारियों के रिटायरमेंट भी हैं, लेकिन विभाग के ढांचे और उसकी कार्यप्रणाली को समझ नहीं पाए हैं। यह भी पढ़ें- Champawa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.