Rudrapur News: पेट्रोल पंप पर बिकेंगे ग्रामीण महिलाओं के उत्पाद
रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं के हाथों तैयार उत्पादों को अब बाजार की नई पहुंच मिलने जा रही है। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और विकासखंड रुद्रपुर की रुद्रा स्वायत्त सहकारिता समिति (सीएलएफ) के बीच महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। इसके तहत कोको पेट्रोल पंप, गौतम हॉस्पिटल के पास, रुद्रपुर में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष आउटलेट स्थापित किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को केवल उत्पाद बनाने तक सीमित रहने के बजाय उन्हें सीधे बाजार और ग्राहकों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। पेट्रोल पंप पर प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों तक स्थानीय, गुणवत्तापूर्ण और पारंपरिक उत्पाद पहुंचने से इनकी बिक्री और पहचान बढ़ने की उम्मीद है। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.