रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने घर बैठे पेंसिल पैकिंग का काम देने का झांसा देकर करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अगस्त में उन्हें घर बैठे पेंसिल पैकिंग का काम मिलने की जानकारी मिली थी। इसमें 15 दिन काम करने के बदले 15 हजार रुपये और अगले 15 दिन के लिए कंपनी की ओर से पैकिंग सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। इस पर उन्होंने संबंधित कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम पंकज सिंह मौर्या बताते हुए खुद को कथित तौर पर एक नामी पेंसिल के पैकेजिंग विभाग का अधिकारी बताया। आरोप है कि शुरुआत में उनसे 15 हज...