Rudrapur News: पेंटर माल और नकदी लेकर फरार, मुकदमा
रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। दिहाड़ी पेंटर पर कीमती सामान चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में इंदिरा कॉलोनी निवासी नत्थू लाल ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह वह लेबर अड्डे पर गया था। वहां से दिहाड़ी पर एक पेंटर को तपस्या विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन भवन में लेकर आया। आरोप है कि थोड़ी देर काम करने के बाद आरोपी ने अंदर रखा पेंट का सामान, पेंट की बाल्टी, ड्रिल मशीन के साथ ही कारीगर की पैंट की जेब में रखे 800 रुपये लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: टोल प्लाजा पर खड़े डाले से 15 डिब्बे पेंट चोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.