रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: खटीमा। थ्री पैरा रेजीमेंट की ओर से झनकट के पास एक होटल परिसर में शनिवार को शेलाटेंग दिवस मनाया गया। इस दौरान रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष दर्जाधारी कै. गंभीर सिंह धामी रहे। उन्होंने कहा कि वह पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं। हर वर्ष 7 नवंबर को शेलाटेंग दिवस मनाया जाता है। यह 1947 में जम्मू-कश्मीर के शेलाटेंग में भारतीय सेना द्वारा हासिल की गई ऐतिहासिक विजय और सैनिकों के अदम्य साहस एवं बलिदान की याद में मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...