Rudrapur News: पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं के निजी भूमि विवाद सुलझाएं: डीएम
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सैनिक परिषद की त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों और वीरांगनाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
समस्याओं का निस्तारण जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों से जुड़े संगठनात्मक व व्यक्तिगत भूमि विवादों के मामलों को 10 दिन में निस्तारित करने के निर्देश एडीएम और संबंधित एसडीएम को दिए। प्रक्रिया में तेजी के लिए संबंधित पक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कराने को भी कहा। एक वीरांगना से जुड़े भूमि धोखाधड़ी के मामले में पुलिस विभाग को तत्काल कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
सैनिक मिलन केंद्र की मांग सैनिक मिलन केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.