रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुक्रवार को तीनपानी डाम, फुलसुंगा में निर्माणाधीन पुल का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजेश शुक्ला ने कहा कि पुल बनने तक क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सिंचाई विभाग सुरक्षित और सुगम वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, ताकि स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुए छठ पूजा घाट का भी निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं...