रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। मंगलवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता प्रेमानन्द महाजन रुद्रपर ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चीफ इंजीनियर टोलिया से मुलाक़ात की और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कालीनगर क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या है। कालीनगर फीडर भदईपुरा से जुड़ा है। ओवरलोड की समस्या के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने सिडकुल क्षेत्र में बने आईटीबीटी से फीडर को जोड़ने का सुझाव दिया। चीफ इंजीनियर ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...