Rudrapur News: पूर्व छात्र नेताओं की स्मृति में शहर में स्थल विकसित होगा: मेयर
रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व पार्षद व युवा नेता प्रकाश सिंह धामी की पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। छात्र नेता लखवीर सिंह लक्खा, परवीन यादव और उनकी टीम की ओर से आयोजित शिविर का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा ने किया। इस दौरान 60 से अधिक युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मेयर ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने का माध्यम है। उन्होंने प्रकाश सिंह धामी, जगदीश मदान, धन सिंह मेहरा और वीरेंद्र समंती समेत पूर्व छात्र नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने घोषणा की कि दिवंगत छात्र नेताओं की स्मृति में शहर में स्मृति स्थल विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पुराने छात्र नेताओं के सुझाव लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। मेयर ने बताया कि रुद्रपुर डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.