रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। तहसील सितारगंज में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप की कार्रवाई के विरोध में राजस्व और कलेक्ट्रेट कर्मचारी खुलकर मैदान में आ गए थे। गुरुवार को पूरे जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सितारगंज तहसील परिसर पहुंच गए। पूरे जिले का कामकाज ठप हो गया। गुरुवार सुबह राजस्वकर्मियों ने तहसील के मुख्य गेट पर भी ताले जड़कर पुलिस के लिए एक और अवरोधक तैयार कर दिया। 20 घंटे तक गेट पर ताले जड़कर पुलिस को भीतर नहीं जाने दिया। तहसील भवन में केवल पांच विजिलेंस कर्मचारी और दो सितारगंज के पुलिस कर्मी थे। सितारगंज में तहसील व कोतवाली आमने-सामने हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सितारगंज में राजस्वकर्मियों ने पिछले 16 घंटे से बंधक बनाया है विजिलेंस टीम को एक ओर जहां जिलेभर के रा...