Rudrapur News: पुलिस ने 15.24 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 16 -- Rudrapur News: सितारगंज। स्मैक तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 15.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। गुरुवार को शक्तिफार्म के वनशक्ति मंदिर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रमेश उर्फ पिच्चू पुत्र करनैल सिंह निवासी ग्राम पिपलिया, शक्तिफार्म के पास से 12.83 ग्राम और गोकुल विश्वास पुत्र निमाई विश्वास निवासी रतनफार्म, शक्तिफार्म के पास से 3.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.