रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: गदरपुर। गदरपुर पुलिस ने करीब छह माह पूर्व चोरी हुए 32 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मोबाइल चोरी होने के संबंध में लोगों की ओर से 32 मामले दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए। बुधवार को पुलिस ने करीब 25 मोबाइल उनके मालिकों के सुपुर्द किए, जबकि शेष मोबाइल भी संबंधित लोगों को सौंपे जाएंगे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...