रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए जाकिर खान पुत्र साबिर निवासी ग्राम करमपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर, जिला बरेली यूपी को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। जाकिर खान 2025 के मामले में धारा 125(बी)/281 बीएनएस के तहत जारी गैर जमानती वारंट में वांछित था। वहीं, उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह ढैला और अपर उपनिरीक्षक नवीन जोशी ने पुलिस टीम के साथ बिंदुखेड़ा निवासी सुखविन्दर सिंह उर्फ शेरा पुत्र करमवीर सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह फौजदारी के मामले में वांछित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...