Rudrapur News: पुलभट्टा में 84.5 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पुलभट्टा पुलिस ने 84.5 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया है। रविवार को एसआई धीरज वर्मा पुलिस टीम के साथ ग्राम शहदौरा-अलीनगर रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां -एक घर में प्रतिबंधित मांस और काटने के औजार देखे। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम रईस खान पुत्र शेर जमा खान निवासी ग्राम शहदौरा बताया। आरोपी ने बताया कि उसने और समीर शाह पुत्र शखावत शाह निवासी शहदौरा ने घेराफार्म के जंगल में मांस काटा था। इसके बाद वह मांस को अपने घर ले आया और समीर अपने घर चला गया। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.