Rudrapur News: पुलभट्टा पुलिस ने फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: किच्छा। पुलभट्टा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और वारंटी यूसुफ पुत्र इब्राहिम निवासी चारबीघा सद्दाम गोटिया, सिरौलीकलां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर, एनडीपीएस और प्रतिबंधित मांस तस्करी समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि फरार अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार रात पुलभट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर के निकट से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रताप सुयाल, प्रकाश चंद्र और चारु पंत शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.