Rudrapur News: पुरानी रंजिश में मारपीट, आठ पर केस
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: गदरपुर। सकैनिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने विमला कौर की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने बताया कि 11 अगस्त की रात करीब आठ बजे उनके देवर बलविंदर सिंह, निशान सिंह और मंगल सिंह को सकैनिया बाजार में घेर लिया गया। आरोप है कि लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया गया। हमले में बलविंदर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और आठ टांके लगे। निशान सिंह के हाथ में फ्रैक्चर और मंगल सिंह के चेहरे पर चोट लगने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सकैनिया में पुरानी रंजिश का खूनी विवाद, तीन घायल उन्होंने तहरीर में स्कूटी गायब होने की बात भी कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.