Rudrapur News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, दो लोग घायल
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बुधवार रात बिंदुखेड़ा स्थित एक ढाबे में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। घटना में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए। एक युवक के पेट के पीछे की ओर, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिंदुखेड़ा निवासी कुलविंदर सिंह के भाई सुरेंद्र सिंह की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश हो गई। बुधवार रात सुरेंद्र सिंह बिंदुखेड़ा स्थित एक ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी वहां पहुंच गया। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.