रुद्रपुर, नवम्बर 5 -- Rudrapur News: खटीमा। प्रतापपुर क्षेत्र में बुधवार को पुआल के ढेर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन खटीमा की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर कर्मियों की तत्परता से आसपास रखे अन्य पुआल के ढेरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया और बड़ा नुकसान होने से टल गया। आग लगने की सूचना रंजीत सिंह रामधारी ने अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम वाटर टेंडर वाहन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...