रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक के हल्द्वानी मण्डल कार्यालय की ओर से सीएसआर के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकड़ा को इनवर्टर व कूलर भेंट किया गया। इस दौरान 250 छात्रों को स्कूल बैग और पठन-पाठन सामग्री वितरित की। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएनबी के मण्डल प्रमुख सिद्धार्थ अधिकारी ने कहा कि बैंक अपने वित्तीय दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय और बच्चों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। राष्ट्र निर्माण में योगदान देना और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना ही बैंक का मुख्य ध्येय है। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। मण्डल प्रमुख, विद्यालय प्रशासन और ग्राम प्रधा...